महिंद्रा ट्रैक्टर्स के 41 HP to 50 HP Category से सम्बंधित Mahindra Yuvo 475 DI एक नए युग का 42 HP का ट्रेक्टर है।
जिसमे खेती के अनुसार सभी प्रकार की विशिष्टताएँ है। जो परफेक्ट खेती में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है ।
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी द्वारा निर्मित Mahindra Yuvo 475 DI Tractor तकनिकी रूप से उन्नत ट्रेक्टर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी उचित मूल्य पर ट्रैक्टरों प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है।
Mahindra Yuvo 475 DI की उन्नत तकनीकी में शामिल है एक शक्तिशाली इंजन नयी तकनीकी से सुसज्जित ट्रांसमिशन, उन्नत हाइड्रोलिक्स जो यह सुनिश्चित करता है हमेशा अधिक तेजी से बेहतर तरीको से कार्यो को पूरा किया जा सके।
Mahindra Yuvo 475 DI अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स का समायोजन है जिसके अन्तर्गत इंजन द्वारा अधिक बैकअप टार्क प्रदान करना, गियर बॉक्स मे 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर, हाइड्रोलिक्स द्वारा उच्च उठाने की क्षमता, ऑपरेटर के बैठने के लिए एडजस्टेबल डीलक्स सीट, स्टाइल व बेहतर दृश्यता के लिए शक्तिशाली रैप- एराउंड क्लियर लेंस हेडलैम्प ये सभी फीचर्स इसे अन्य ट्रैक्टर से अलग करते है।
In India Tractor Mahindra Yuvo 475 DI Price is 6.05 लाख से 6.35 लाख अनुमानित है जो State एवं Place के अनुसार बदलती रहती है। अपने क्षेत्र के लिए Mahindra Yuvo 475 DI Tractor on road Price के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करे।
इस Post मे Tractor Mahindra Yuvo 475 DI प्राइस (Price), स्पेसिफिकेशन (Specifications), फीचर्स (Features), उपकरण (Equipment), इम्प्लीमेंट्स (Implements), एप्लीकेशन (Applications), रिव्यु (Review), Pros & Cons, फोटो (Photo), Mahindra Yuvo 475 DI Tractor की अन्य कम्पनी ट्रैक्टर के साथ Comparison, Mahindra Yuvo 475 DI Tractor के Similar अन्य कम्पनी ट्रैक्टर आदि विषय पर बात करेगे जिससे ट्रैक्टर को समझने मे और खरीदने मे आसानी हो सके।
Mahindra Yuvo 475 DI की इस Blog मे दी गयी जानकारी की अधिक स्पष्टा के लिए आप महिंद्रा कम्पनी की महिंद्रा युवो 475 डीआई Product Link से भी चैक कर सकते है जो साथ मे दिया गया है।
कृपया यह भी पढ़े:
Mahindra 475 Di
Mahindra Arjun Novo 605 DI-Ms
Mahindra 575 Di
किसानो की सुविधा के लिए मैं विभिन्न कम्पनिया जो की Mahindra Yuvo 475 DI Tractor की Information उपलब्ध करती है के Blog link को नीचे दिए गया है। आप इन Link द्वारा भी ट्रैक्टर की जानकारी को जान सकते है।
ट्रेक्टर गुरु का Mahindra Yuvo 475 DI Tractor के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन का ब्लॉग लिंक :https://tractorguru.in/tractor/mahindra-yuvo-475-di
नीचे महिंद्रा युवो 415 डीआई का विस्तृत Features और Specification दिया गया है। जो की पूर्ण रूप से विश्वनीय है और जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टरों के बीच चयन करने के लिए किया जा सकता है जिससे किसान अपनी जरुरत के हिसाब से ट्रेक्टर का चयन कर सके।
Mahindra Yuvo 475 DI के फीचर्स की विस्तृत विवेचन फोटो सहित आगे की गयी है।

Tractor Mahindra Yuvo 475 DI Best Features:-

Mahindra Yuvo 475 DI 42 HP का Tractor है इसमें 4 Cylinder वाला 2730 cc का Powerful Engine दिया गया है का है जो कि 2000 Rated RPM उत्पन्न कर Maximum 168.4 Nm का Torque प्रदान करता है जो अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन है।इस प्रकार का इंजन संयजोन किसान की जरूरतों के हिसाब से बहुत अच्छा है।
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor Mileage हर क्षेत्र में किफायती है और जिससे इसका Engine Low Fuel Consumption कर अपने 60 liter तेल टैंक के साथ विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यो को लम्बे समय तक करने मे सक्षम बनता है।
किसी भी ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए tractor को अतरिक्त खींचने की शक्ति प्रदान करने के लिए Mahindra Yuvo 475 DI Tractor का Engine अपने सेगमेंट में बेहतरीन High back-up torque प्रदान करता है।
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor का इंजन 30 प्रकार से भी अधिक Agricultural Applications को उपयोग करने की क्षमता रखता है जिसमे Ploughing, Puddling, Haulage और Harvesting आदि और भी बहुत सारी Applications आती है।

Engine को ठंडा रखने के लिए Mahindra Yuvo 475 DI मे Liqui cooled cooling system with Radiator का उपयोग किया गया है जो की Engine को कुशलतापूर्वक और सुचारू रूप से प्रदर्शन करने में मदद करता है जो कृषि कार्यो को करते समय इंजन को जल्दी गर्म होने से रोकता है।

Mahindra Yuvo 475 DI मे स्वच्छ Air प्रदान करने के लिए Big 6” का Dry Type Air Filter का उपयोग किया गया है।

Mahindra Yuvo 475 DI का Transmission Full Constant Mesh के साथ आता है यह Transmission ट्रैक्टर को Easy Gear Transfer मे मदद करता है।

इसके गियर बॉक्स मे 12 Forward और 3 Revers Speed के Gear Set है इन Forward Gear से Minimum Speed 1.45 Km/h से Highest Speed 30.61 Km/h प्राप्त होती है वही Revers Gear से Minimum Speed 2.05 /5.8 Km/h से Highest Speed 11.2 Km/h प्राप्त होती है।
बेहतर गियर शिफ्टिंग के लिए Mahindra Yuvo 475 DI Tractor मे Single Clutch Dry friction plate और Dual clutch-CRPTO(Optional) दोनों प्रकार की आती है जिससे द्वारा गियर शिफ्टिंग बिना अधिक प्रयास के आसनी से की जा सके और कृषि applications को आसानी से चलाया जा सके। जिसका चुनाव किसान अपनी जरुरत के हिसाब से कर सकता है।

खेती की सटीकता के लिए Mahindra Yuvo 475 DI मे उन्नत Hydraulics System का उपयोग किया गया है जो हमेशा अधिक तेजी से बेहतर प्रर्दशन प्रदान करता है। इस Hydraulics System द्वारा 30 विभिन्न प्रकार की कृषि applications का उपयोग आसानी से किया जा सकता है।
संचालन की बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करने के लिए Mahindra Yuvo 475 DI का PTO RPM SPEED 540 तथा Engine RPM 1810 r/min प्रदान करता है। इसका Maximum PTO पावर आउटपुट 38.5 HP का है जो इस श्रेणी के ट्रैक्टरों मे सर्वोत्तम है।
Mahindra Yuvo 475 DI मे Hydraulics System के सटीक संचालन एवं बेहतर प्रर्दशन के लिए advance control valve, full constant mash transmission और powerful engine दिया गया है।
Tractor Mahindra Yuvo 475 DI की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है जिसके द्वारा कई प्रकार के कृषि एवं ढुलाई कार्य आसनी से किये जा सकते है।
ट्रैक्टर के बेहतर कण्ट्रोल के लिए Tractor Mahindra Yuvo 475 DI मे Power Steering Options दिया गया है।Power Steering कृषि और व्यवसायिक गतिविधियों मे ट्रैक्टर को नियंत्रित करने मे आसान बनता है।
Mahindra Yuvo 475 DI मे Oil Immersed Break दिए गए है। Oil Immersed Break ट्रैक्टर को उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करता है जिससे के द्वारा ट्रैक्टर को किसी भी परिस्तिथि मे तुरंत रोका जा सकता है।

Mahindra Yuvo 475 DI मे स्टाइलिश डिज़ाइन और बेहतर दृश्यता के लिए शक्तिशाली रैप- एराउंड क्लियर लेंस हेडलैम्प दिए गए है।

Mahindra Yuvo 475 DI मे कृषि कार्यो को लम्बे समय तक करने के लिए तथा ऑपरेटर को आराम का अनुभव प्रदान करने के लिए adjustable comfortable seat प्रदान की गयी है।
Mahindra Yuvo 475 DI मे प्रवेश व निकास की समस्या से बचने के लिए और ऑपरेटर के आरामदायक ट्रेक्टर सञ्चालन के लिए Gear changing lever सीधे हाथ की तरफ दिया गया है।

Mahindra Yuvo 475 DI मे ट्रैक्टर के बेहतर संचालन के और ऑपरेटर को ज्यादा जगह प्रदान करने के लिए एक विसिष्ट Flat Platform प्रदान किया गया है।
टायर का साइज Mahindra Yuvo 475 DI मे 6 X 16 Front Tyre और 13.6 X 28 (14.9 X 28 Optional) Rear Tyre से लैस है। जिसका चुनाव किसान अपनी जरुरत के हिसाब से कर सकता है।
Mahindra Yuvo 475 DI 2wd Option आता है।

Mahindra YUVO 475 DI Specifications
|
| ENGINE |
| HP Category |
42 HP |
| Engine Capacity |
2979 cc |
| Engine Rated RPM |
2000 RPM |
| No of Cylinder |
4 |
| Air Filter |
Dry type 6” |
| Cooling System |
Liquid Cooled |
| |
|
| TRANSMISSION |
| Clutch type |
Single Clutch Dry Friction Plate (Optional-Dual Clutch-CRPTO) |
| Transmission type |
Full constant mesh |
| Speed min-max |
1.45 – 30.61 km/h |
| Reverse speed min – max |
2.05 – 11.2 km/h |
| Forward Gears |
12 |
| Reverse Gears |
3 |
| Battery |
12 V 75 AH |
| Alternator |
12 V 36 A |
| |
|
| BRAKES |
| Brake Type |
Oil Immersed |
| Turning radius with brake |
NA |
| |
|
| STEERING |
| Type |
Power Steering |
| Steering Adjustment |
NO |
| |
|
| POWER TAKE-OFF |
| PTO type |
Live Single Speed PTO |
| PTO RPM @ engine, RPM |
540 @ 1810 r/min |
| PTO POWER |
38.5 HP |
| |
|
| FUEL TANK |
| Capacity |
60 liters |
| |
|
| DIMENSION AND WEIGHT |
| Weight |
2,020 kg |
| Wheelbase |
1,925 mm |
| Overall Length |
NA |
| |
|
| HYDRAULICS |
| Lift capacity in kg |
1500 kg |
| |
|
| TYRE SIZE |
| Front |
6 X 16 |
| Rear |
13.6 X 28 / 14.9 X 28 (Optional) |
| |
|
| ADDITIONAL FEATURES |
| Drive Type |
2WD |
| |
|
| WARRANTY |
| Warranty |
2000 hr/2 year |
| |
|
| Accessories |
| Accessories |
Tools, Bumper, Ballast Weight, Canopy, Top Link |
एप्लीकेशन और उनके कार्य (Application and Its Work):-
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor के साथ उपयोग किये जा सकने वाले उपकरण और उनके साथ किये जा सकने वाले कार्यो का विवरण निम्नलिखित है।

- डिस्क प्लाफ– Disk Plough कृषि के लिए प्राथमिक भूमि तैयार करने के लिए उपयोग किया जाने वाला Agriculture Equipment है जिसका उपयोग मिटटी की खुदाई के लिए किया जाता है ज्यादातर Disk Plough का अधिक उपयोग वहा किया जाता है जहाँ मिट्टी की स्थिति नरम प्रकार की होती है।

- फुल केज व्हील – भारत में चावल मुख्य फसलों मे से एक मुख्य फसल है। चावल के रोपण के लिए आर्द्रभूमि तैयार करना एक महत्वपूर्ण चरण है। मिट्टी को ठीक से गीली करने के लिए और गीली स्थिति में मिट्टी के समान मिश्रण करने के लिए Full Cage Wheel का उपयोग किया जाता है। Full Cage Wheel का विशेष रूप से उपयोग वहां उपयोगी होता है जहाँ गहरे पानी मे पोखर किया जाता है यह गीली मिट्टी में अतिरिक्त अच्छी पकड़ प्रदान करता है और मिट्टी को कृषि योग्य बनाता है।

- सिंगल एक्सेल ट्रेलर – Single Axle Trailer मे Axle की संख्या एक होती है जिसमे पहियों का भी एकमात्र सेट होता है जिसका उपयोग खेतो से फसलों को भर कर गोदाम मे लाने तथा अन्य कृषि और व्यावसायिक कार्यो को करने के लिया उपयोग मे लाया जाता है।

- हैरो – Harrow एक प्राथमिक जुताई Agriculture Equipment है जो बीज बोने के लिए मिट्टी को खोलने और सख्त मिट्टी को ढीला करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिससे मिट्टी के अंदर बीज को आसानी से पहुंचाया जा सके।

- टिप्पिंग ट्रेलर – Tipping Trailer का उपयोग माल और सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिया किया जाता है जिसमे ट्रेलर मे से सामान उतरने के लिए मजदूरों की आवश्यकता नहीं होती है इसमें एक Hydraulics System लगाहोता है जो ट्रेलर को उप्पर की और उठा कर सामान स्वतः नीचे उतार देता है।

- सीड ड्रिल– Seed Drill एक ऐसा Implements है जो फसल उगने के लिए बीजो को मिट्टी मे एक निश्चित गहराई तक दबाता है Seed Drill उपकरण द्वारा मिट्टी मे बीजो का वितरण समान रूप से किया जाता है तथा इसके द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाता है की मिट्टी मे दबाये गए बीज अच्छी तरह से मिट्टी से ढके हुए है।

- एमबी प्लाफ – MB Plough एक Tractor Mounted आधुनिक मशीन है जिसका उपयोग प्रारंभिक बीज बोने के लिए मिट्टी को तैयार करने के लिए किया जाता है। एमबी प्लाफ द्वारा बीज बोन के लिए भूमि की गहराई तक जुताई की जाती है जिसमे मिट्टी की ऊपरी परत को नीचे दबाया जा सके और नीचे की परत को ऊपर लाया जा सके जिससे मिट्टी के ताजे पोषक तत्व सतह पर आ सके। MB Plough पिछली फसल के खरपतवार और अवशेषों को मिट्टी मे नीचे दबाता है इस प्रक्रिया मे मिट्टी को हवा प्राप्त होती है जिससे मिट्टी की नमी को बनाये रखने मे सहायता मिलती है।

- हाफ केज व्हील – भारत में चावल एक मुख्य फसल है। चावल के रोपण के लिए आर्द्रभूमि तैयार करना एक महत्वपूर्ण चरण है। जिन क्षेत्रों में मध्यम गहराई तक पोखर किया जाता है, वहां Half Cage Wheel का उपयोग किया जाता है। Half Cage Wheel टायर को अतिरिक्त अच्छी पकड़ प्रदान करता है और मिट्टी को पिघलाने में भी मदद करता है।

- पोस्ट होल डिगर –Post Hole Digger Implements का उपयोग ट्रैक्टर के साथ विभिन्न प्रकार के भूमि मे छेदों को खोदने के लिए किया जाता है। जैसे बिजली के खम्बो को खड़ा करने के भूमि मे गड्ढो का निर्माण करना, खेतो के लिए बाड़ निर्माण के लिए गड्ढो का निर्माण करना, पड़े लगाने के लिए गड्ढो का निर्माण करना आदि।

- थ्रेशर – Thresher का उपयोग मूलतः धान की फसल की कटाई व छटाई के लिए किया जाता है। Thresher मुख्य कार्य धान की फसल से भूसी को अलग करना तथा उसी वक्त धान पर जमी धूल को हटा कर साफ धान प्रदान करना है।

- रोटावेटर – Rotavator एक ट्रैक्टर पीटीओ ( PTO) संचालित उपकरण है इस Equipment को ट्रैक्टर के साथ चलाने के लिए इसके निर्धारति Power Take off की आवश्यकता होती है इस लिए इसको चलाने के लिए इसके निर्धारति Power Take off प्रदान करने वाले ट्रैक्टर के साथ ही जोड़ कर चलाया जा सकता है।रोटावेटर विभिन्न श्रेणी और विभिन्न प्रकार की लम्बाई के अनुसार आता है जिसे विभिन्न प्रकार के Power Take off प्रदान करने वाले ट्रैक्टरों के साथ जोड़ कर खेत मे उपयोग मे लिया जाता है। Rotavator एक ही समय मे तीन प्रकार के कार्यो को संपन्न करता है जैसे मिट्टी की कटाई करना उसका मिश्रण करना और साथ की साथ मिट्टी को समतल करना। Rotavator का अधिकतर उपयोग ऐसी भूमि मे किया जाता है जहां की मिट्टी भारी और चिपचिपी होती है।

- कल्टीवेटर – Cultivator एक माध्यमिक जुताई Equipment है जो बीज बोन से पहले मिट्टी की जुताई के लिए उपयोग मे लाया जाता है जो ऊपरी मिटटी को हिलता है तथा ढेले बनी मिट्टी को पीस कर एक सामान करता है।

- लेवलर – Leveler का इस्तेमाल खेत की जमीन को समतल करने के लिए किया जाता है।यह मिट्टी मे पानी को संरक्षित करने में भी मदद करता है। इसका उपयोग ट्रैक्टर मे हाइड्रॉलिक्स के 3 पॉइंट लिंकेज के माध्यम से पीछे की तरफ किया जाता है।लेवलर मे उपलब्ध उल्टे स्तर का ब्लेड भूमि पर मिट्टी को एकसमान करने मे मदद करता है।

- रिजर – Ridger एक प्राम्भिक जुताई Implements है जिसका उपयोग पंक्ति फसलों के लिए किया जाता है जैसे गन्ना आलू, मिर्च, तम्बाकू, केला आदि यह फसलों को सही रेंज बनाने मे मदद करता है और अनावश्यक जड़ो को निकलने मे मदद करता है । इसका उपयोग फसलों के साथ-साथ पानी के बहाव के फर खोलने के लिए किया जाता है। इसे ट्रैक्टर के Rotary Assembly मे Nut और Bolt के द्वारा कसा जाता है। इसका उपयोग तब ही किया जाना चाहिए जब मिट्टी थोड़ी सी नम हो और भूमि पर एक दो बार tilling की प्रक्रिया अपना ली गयी हो।

- पोटैटो / ग्राउंडनट डिगर – Potato/Groundnut Digger एक भारी Equipment है जिसे आलू और मूंगफली की जमीन से फसल निकलने के लिए उपयोग किया जाता है इस Potato/Groundnut Digger को ट्रैक्टर के पीछे की तरफ जोड़ा जाता है और इसकी ट्रैक की चौड़ाई को इस प्रकार समायोजित किया जाता है जिससे इसकी उच्च उठने की क्षमता का पूरी तरहा से उपयोग किया जा सके और आलू और मूंगफली की खुदाई के लिए एक समान गड्ढे बनाये जा सके।

- पोटैटो प्लांटनर – Potato Plantner का उपयोग आलू के बीजो की बुवाई के लिए किया जाता है। इस Equipment को ट्रेक्टर के पीछे जोड़ा जाता है और इसकी ट्रैक की चौड़ाई को इस प्रकार समायोजित किया जाता है जिससे भूमि मे एक सामान गड्ढे बनाये जा सके जिससे सामान प्रकार से बीजो का वितरण किया जा सके और फसल की गुणवत्ता और उत्पादकता मे बढ़ोतरी हो सके।

- जेनसेट – ट्रैक्टर द्वारा Electricity उत्पादन करने का कार्य भी किया जा सकता है इसलिए हम इसे Gen-set भी बोल सकते है। एक Gen-set मे बिजली उत्पादन के लिए दो ही चीजों की आवश्कता होती है एक Engine और दूसरा Alternator । ट्रैक्टर मे Engine तो उपलब्ध होता है पर बिजली उत्पादन के लिए पीटीओ (PTO) चलित एक Alternator को जोड़ना होता है जिससे ट्रैक्टर के द्वारा बिजली का उत्पादन आसानी से किया जा सके और बिजली के द्वारा किये जाने वाले आवश्यक कार्यो को पूरा किया जा सके।

- वाटर पंप: आजकल ट्रैक्टर के द्वारा भी Water Pump को चलाया जा सकता है जहाँ Electricity की सुविधा उपलब्ध ना हो ये Water Pump पीटीओ (PTO) चलित Water Pump होते है जिन्हे ट्रैक्टरों के साथ पीटीओ (PTO) प्रदान करने वाले स्थान पर जोड़ा जाता है और ट्रैक्टरो द्वारा पीटीओ प्रदान कर पंप को चालू कर पंप द्वारा पानी को खींचा जाता है।
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor की अन्य कम्पनी ट्रैक्टर के साथ तुलना (Comparison) की जा सकती है जो निम्नलिखित है –
- Massey Ferguson 241 DI
- PowerTrac ALT 4000
- John Deere 5042 D
- Mahindra 475 DI
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor के समान (Similar) अन्य कम्पनी ट्रैक्टर जो निम्नलिखित है–
- John Deere 5105
- Farmtrac 45 Classic
- John Deere 5110
- Kubota MU 4501 2wd
- Sonalika MM+39 DI
- Mahindra Yuvo 575 DI 4wd
- Swaraj 841 XM
- Swaraj 735 FE
- New Holland 3600-2 Tx
- New Holland 3600 Tx Heritage Edition
- Powertrac Euro 45 Plus 4wd
- John Deere 5210 Gear Pro
- Swaraj 742 XT
- Sonalika DI 42 Chhatrapati
- Sonalika DI 745 III Chhatrapati
- Sonalika MM 41 DI
- Sonalika DI 42 HDM
Mahindra Yuvo 475 DI Tractor Pros & Cons:
Pros:
- Mahindra Yuvo 475 DI tractor को संचालित करना बहुत आसान है बैठने के लिए आरामदायक सीट Adjustable Seat, Right Side Gear lever और Flat Platform दिया गया है। जिससे इसे लम्बे समय तक चलने मे कोई परेशानी नहीं होती है।
- Mahindra Yuvo 475 DI tractor Mileage बहुत अच्छा देता है इसका बड़ा डीज़ल टैंक होने की वजह से एक बार फूल टैंक करा लेने पर दो से तीन दिन आराम से चलता है। 1 Acre खेत plow द्वारा Single Clutch के लिए 14 Liter वही डबल क्लच के साथ ट्रेक्टर 8 liter डीज़ल मे plowing कर देता है ।
- बहुत पावरफुल ट्रैक्टर होने के कारण किसी भी उपकरण को जोड़ा जा सकता है और आसानी से उपयोग किया जा सकता है।Hydraulics के बेहतर उपयोग के लिए इसमें advanced control valve दिया गया है।
- अगर पूरे दिन बिना रुके इस्तेमाल किया जाता है, तो यह बहुत गर्म नहीं होता है क्योकि इसको ठंडा रखने के लिए साथ मे रेडिटर दिया गया है।
- यह ट्रैक्टर कीचड़ मे फिसलता नहीं और अच्छी चालक सुविधा प्रदान करता है और पथरीली और फिसलन भरी सड़कों पर और टायर भी काम घिसते है जिससे ट्रैक्टर अच्छा चलता है ।
- Mahindra Yuvo 475 DI की Service और Maintenance cost कम है और पार्ट हर जगह उपलब्ध है और सस्ते भी मिलते है। इस ट्रैक्टर का डियमेंशन और वेट दोनों अच्छे है जिससे ट्रैक्टर चलने मे थकान नहीं होती है।
- Tractor Mahindra Yuvo 475 DI price इसमें दिए गए फीचर्स के हिसाब से किसानो के लिए एकदम उपयुक्त है।
- Mahindra Yuvo 475 DI की बहुमुखी प्रतिभा, महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी की विश्वसनीयता एवं स्थायित्वता ट्रैक्टर का डिज़ाइन विलासिता का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।
- Mahindra Yuvo 475 DI मे Liquid Cooled Cooling System और रैडिटर होने की वजह से इंजन मे पानी जाने की समस्या नहीं होती है।
Cons:
Mahindra Yuvo 475 DI मे अगर ट्रैक्टर मै पॉवर स्टीयरिंग के ऑप्शन का चुनाव न करते हुए मैकेनिकल स्टीयरिंग का चुनाव किया जाता है तो ट्रैक्टर को लम्बे समय तक नहीं चलाया जा सकता है और इसके गियर चेंज करते वक़्त बहुत आवाज करते है।
अस्वीकरण(Disclaimer): –
यह उत्पाद जानकारी प्रकृति में सामान्य है और कंपनी या इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है। इस Blog मे दी गयी जानकारी की अधिक स्पष्टा के लिए कृपया कंपनी या डीलर से संपर्क करें अथवा आप कम्पनी की महिंद्रा युवो 475 डीआई Product Link से भी चैक कर सकते है जो साथ मे दिया गया है।
कृपया कोई भी त्रुटि होने पर tractrojankari28@gmail.com पर बताएं।