Loading...

Mahindra Yuvraj 215 Nxt
PRICE 2.55 से 2.75 लाख (Lakh) के बीच अनुमानित
PTO HP 12 HP
GEAR BOX 6 फॉरवर्ड (Forward)+3 (Revers) रिवर्स
BREAK ड्राई डिस्क ब्रेक्स (Dry Disk Brakes)
WARRANTY 2000 घंटे (hours) / 2 साल (years)

Mahindra Yuvraj 215 NXT Tractor ठोस शैली और ठोस प्रदर्शन के साथ महिंद्रा श्रृंखला का एक Mini Tractor है।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के Mahindra Yuvraj 215 NXT का निर्माण विशेष रूप से सोयाबीन, कपास गन्ना आदि फसलों एवं फल और सब्जी की खेती के लिए बगीचों और बागों मे उपयोग के लिए किया गया है जैसे अंगूर ,संतरा आम आदि ।

इसका अनूठी कॉम्पैक्ट डिजाइन और चौड़ाई को Adjust करने वाला Rear Track Option Mahindra Yuvraj 215 NXT Tractor को एक शानदार और उपयोगी विशेषता प्रदान करता है । जो दो फसल पंक्ति के बीच उपकरणों के साथ चलने मे Mahindra Yuvraj 215 NXT Tractor को सक्षम बनता है। यह ट्रैक्टर  कृषि कार्यो मे उपकरणों को चलने तथा ढुलाई  कार्यो को करने मे भी सक्षम है।

Mahindra Yuvraj 20 HP Price:-

India में Mahindra Yuvraj 215 NXT Tractor की अनुमानित Price 2.55 से 2.75 लाख है जो विभिन्न State एवं Place पर भिन्न भिन्न पायी जाती है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt on road Price प्राप्त करने के लिए उसमे विभिन्न प्रकार के कारको का समावेश किया जाता है जिसके पश्चात ही ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस को प्राप्त किया जा सकता है।

ये कारक स्टेट टैक्स , आरटीओ रजिस्ट्रेशन फीस, ट्रैक्टर इन्शुरन्स और एजेंट खर्चे आदि होते है।

ट्रैक्टर एक्स शोरूम प्राइस मे इन सभी खर्चो को जोड़कर Mahindra Yuvraj 215 mini tractor on road price को प्राप्त किया जा सकता है।

Mahindra Yuvraj 215 NXT Tractor एक Single Cylinder 863.5 cc का इंजन है जो 15 HP का ट्रैक्टर है। Mahindra Yuvraj 215 NXT Sliding Mash Transmission से सुसज्जित है  जिसमे 6 Forward के और 3 Revers के गियर है ।

इन गियर द्वारा 25.62 KM Per Hour की अघिकतम Forward Speed एवं 5.51 KM Per Hour की Revers Speed प्राप्त की जा सकती है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी मे Single Plate Dry Clutch दिया गया है जो की Tractor  को चलने मे और Tractor के Maintenance को आसान बनाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी मे Wet Air Filter दिए गये है जो Engine के कुशल प्रर्दशन के लिए Engine को धूल मुक्त स्वच्छ हवा प्रदान करते है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी 778 किलो वजन उठाने मे सक्षम है महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी 6 Spline Typed Power Take Off के साथ आता है जो 540 के RPM और 12 HP के Power Output को प्रदान करता है। जिससे विभिन्न प्रकार के कृषि Equipment का संचालन सुचारु रूप  से किया जा सकता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी में Dry Disk Break का उपयोग किया गया है जो की ट्रैक्टर को प्रभावी Breaking Capacity और कम फिसलन प्रदान करता है जिससे ड्राइवर का ट्रैक्टर  पर पूर्ण कण्ट्रोल बना रहता है। ट्रैक्टर के बेहतर संचालन ओर कीमत मे कमी लाने के लिए Manual Steering का उपयोग किया गया है।

इस पोस्ट में Mahindra Yuvraj 215 NXT की विशिष्टताओं का विस्तृत वर्णन आगे किया गया है। जिसमे Mahindra Yuvraj 215 NXT प्राइस (Price),स्पेफिकेशन (Specification), फीचर्स (Features), उपकरण (Equipment),इम्प्लीमेंट्स (Implements), एप्लीकेशन (Applications) और  कार्य (Work), Mahindra Yuvraj 215 NXT की Other Companies Tractor के साथ Comparison, Mahindra Yuvraj 215 NXT की Other Companies के Similar Tractor ,Mahindra Yuvraj 215 NXT का रिव्यु (Review), Mahindra Yuvraj 215 NXT का कनक्लूजन(Conclusion) आदि विषय और सभी विशिष्टताओं पर बात करेंगे।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt tractor की इस Blog मे दी गयी जानकारी की अधिक स्पष्टा के लिए आप महिंद्रा कम्पनी की महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी  Product Link  से भी चैक कर सकते है जो साथ मे दिया गया है।

कृपया यह भी पढ़े –

Mahindra 475 DI

Mahindra 575 DI

Mahindra 275 DI TU

इस ट्रेक्टर मे और भी बहुत सरे Solid Features है जिन्हे आगे अंकित किया गया है।

नीचे Mahindra yuvraj 215 nxt का विस्तृत Features और Specifications दिया गया है। जो की पूर्ण रूप से विश्वनीय है और जिसका उपयोग विभिन्न प्रकार के ट्रैक्टरों के बीच चयन करने के लिए किया जा सकता है जिससे किसान अपनी जरुरत के हिसाब से ट्रेक्टर का चयन कर सके।

किसानो की सुविधा के लिए मैं विभिन्न कंपनियों के जो Mahindra Yuvraj 215 Nxt Tractor की जानकरी उपलब्ध करती है का ब्लॉग लिंक नीचे दिए गये है।

ट्रेक्टर गुरु का महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी के Features और Specifications महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी  ब्लॉग लिंक

ट्रेक्टर जंक्शन का महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी के Features और Specifications ब्लॉग का लिंक  Please Click here

ट्रैक्टर्स इंफो का महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी के Features और Specifications महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी  ब्लॉग का लिंक

कृपया सुविधा अनुसार इन्हे भी देखे।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt के Solid Features:-

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • कॉम्पैक्ट डिजाइनमहिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर का Design Compact दिया गया है जिससे इस ट्रैक्टर का छोटा स्वरूप दो फसल पंक्ति के बीच आसनी से चल सके और बेहतर प्रदर्शन बेहतर प्रदान कर सके।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • एडजस्टेबल रियर ट्रैक चौड़ाई: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर मे Adjustable rear track Width का ऑप्शन प्रदान किया गया है जिससे दो टायरों के बीच की जगह को कम किया जा सके और टायरों को जगह के हिसाब से एडजस्ट करके इसे कम व सकड़ी जगह मे भी चलाया जा सके।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • स्वचालित गहराई और आदेशात्मक नियंत्रण हाइड्रोलिक्स: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर 11.2 kW (15 HP ) के होने पर भी इसमें का एक उन्नत Hydraulics प्रदान किया गया है। जो थोड़े से भी मैनुअल हस्तक्षेप द्वारा पूरे क्षेत्र में स्वचालित और समान गहराई को सुनिश्चित करता है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • साइड शिफ्ट गियर्स: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर को Ergonomic रूप से डिजाइन किया गया है। जिसमे Gear Leaver साइड मे दिया गया है जो की ड्राइविंग के समय आराम को बढ़ता है।साइड मे दिया गया Gear Leaver Gear के आसान प्रवेश और निकास के लिए अतिरिक्त स्थान को भी जोड़ता है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • अडजस्टेबल साइलेंसर: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर मे Silencer Adjustable दिया गया है जो बागो मे काम करते वक़्त कार्यो के संचालन में महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करता है। बागों में काम करने में आसानी के साथ-साथ एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति में जाने के लिए यह Two Part Detachable Silencer है जिसे कार्यो की जरुरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • वजन अडजस्टेबल सीट: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर मे Weight Adjustable Seat प्रदान की गयी है जो लंबी ड्राइव में अपने जरुरत के हिसाब से सीट को एडजस्ट कर ड्राइवर को अतिरिक्त आराम प्रदान करती है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • 15 एचपी वाटर कूल्ड इंजन: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर मे भारत का पहला 11.2 kW (15 HP) वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है जो बेहतर प्रदर्शन करता है और Class Fuel Efficiency प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

  • टूल बॉक्स: महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर मे टूल बॉक्स को बैटरी के निचे दिया गया है जिससे जरुरत पड़ने पर ड्राइवर की टूल बॉक्स तक आसान और तत्काल पहुंच हो सके।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

 

Mahindra Yuvraj 215 NXT Specifications

ENGINE
HP Category 15 HP
Engine Capacity 863.5 cc
Engine Rated RPM 2300 RPM
No of Cylinder 1
Air Filter Wet type
Cooling System Water Cooled
   
TRANSMISSION
Clutch type Single Friction Plate
Transmission type Sliding Mesh
Speed min-max 25.62 km/ph
Reverse speed min – max 5.51 km/ph
Front Axle Single piece
Forward Gears 6
Reverse Gears 3
Battery 12 V 50 AH
Alternator 12 V 43 A
   
BRAKES
Brake Type Dry Disc Brakes
Turning radius with brake Live, ADDC mm
Turning radius without brake 2.6
   
STEERING
Type Mechanical Steering
Steering Adjustment NO
Steering Column Single Drop Arm
   
POWER TAKE-OFF
PTO type 6 Spline
PTO RPM 540
PTO POWER 12 HP
ENGINE RPM ADDC
   
FUEL TANK
Capacity 19 liters
   
DIMENSION AND WEIGHT
Weight 780 kg
Wheelbase 1,490 mm
Overall Length 3,760 mm
Overall Width 1705 mm
Ground Clearance 245 mm
   
HYDRAULICS
Lift capacity in kg 778 kg
3 point Linkage Draft, Position, and Response Control Linkage
   
TYRE SIZE
Front 5.2 X 14.8
Rear 8 X 18.6
   
ADDITIONAL FEATURES
Drive Type 2WD
   
WARRANTY
Warranty 2000 hr/2 year
   
OTHERS INFORMATION 
Accessories Tools,Tractor Top Link
   
PRICE 
PRICE 255000 To 275000 approx

 

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

ट्रेक्टर से सम्बंधित कृषि उपकरण/ इम्प्लीमेंट्स/एप्लीकेशन और  कार्य:–

Mahindra yuvraj 215 nxt ट्रैक्टर  के साथ उपयोग किये जा सकने वाले Equipment/Implement/Application और  उनके साथ किये जा सकने वाले कार्यो का विवरण निम्नलिखित है।

  • स्प्रेयर – Sprayer एक प्रकार का Implements है जिसे ट्रेक्टर के साथ जोड़ा जाता है और कीटनाशक दवाओं का फसलों पर छिड़काव करने के लिये उपयोग मे लाया जाता है जिससे कीड़े फसल को नुकसान ना पहुंचा सके है।
  • थ्रेशर – Thresher का उपयोग मूलतः धान की फसल की कटाई व छटाई के लिए किया जाता है। Thresher मुख्य कार्य धान की फसल से भूसी को अलग करना तथा उसी वक्त धान पर जमी धूल को हटा कर साफ धान प्रदान करना है।
  • रोटावेटर –  Rotavator एक ट्रैक्टर पीटीओ ( PTO) संचालित उपकरण है इस Equipment को ट्रैक्टर के साथ चलाने के लिए इसके निर्धारति Power Take off की आवश्यकता होती है इस लिए इसको चलाने के लिए इसके निर्धारति Power Take off प्रदान करने वाले ट्रैक्टर के साथ ही जोड़ कर ही चलाया जा सकता है।रोटावेटर विभिन्न श्रेणी और विभिन्न प्रकार की लम्बाई के अनुसार आता है जिसे विभिन्न प्रकार के Power Take off प्रदान करने वाले ट्रैक्टरों के साथ जोड़ कर खेत मे उपयोग मे लिया जाता है। Rotavator एक ही समय मे तीन प्रकार के कार्यो को संपन्न करता है जैसे मिट्टी की कटाई करना उसका मिश्रण करना और साथ की साथ मिट्टी को समतल करना। Rotavator का अधिकतर उपयोग ऐसी भूमि मे किया जाता है जहां की मिट्टी भारी और चिपचिपी होती है।
  • कल्टीवेटर – Cultivator एक माध्यमिक जुताई Equipment है जो बीज बोन से पहले मिट्टी की जुताई के लिए उपयोग मे लाया जाता है जो ऊपरी मिटटी को हिलता है तथा ढेले बनी मिट्टी को पीस कर एक सामान करता है।
  • रीपर – रीपर, अनाज को काटने वाली कोई भी Agriculture Equipment को कहा जाता है शुरुआत मे रीपर केवल बस फसल को काटने का ही काम करता था वह फसल को काट कर वही छोड़ देता था पर आधुनिक युग मे रीपर मे भी कई तरहा के चेंज किये गए है। रीपर विभिन्न प्रकार के आने लगे है जो केवल फसलों को काटते ही नहीं है बल्की साथ की साथ उनका गट्ठर भी  बनाते जाते है।
  • सोविंग – सोविंग फसल बुवाई के कार्यो को कहा जाता है जिसमे बुवाई सम्बंधित सभी कार्य किये जाते है।
  • वाटर पंप : आजकल ट्रैक्टर के द्वारा भी Water Pump को चलाया जा सकता है जहाँ Electricity की सुविधा उपलब्ध ना हो ये Water Pump पीटीओ (PTO) चलित Water Pump होते है जिन्हे ट्रैक्टरों के साथ पीटीओ (PTO) प्रदान करने वाले स्थान पर जोड़ा जाता है और ट्रैक्टरो द्वारा पीटीओ प्रदान कर पंप को चालू कर पंप द्वारा पानी को खींचा जाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra yuvraj 215 nxt ) कार्य –

  • थ्रेशिंग
  • रोपण
  • सीडिंग
  • जुताई
  • स्प्रे
  • अन्य कृषि एवं व्यवसायिक कार्य
महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra yuvraj 215 nxt) की अन्य कम्पनी ट्रैक्टर के साथ तुलना (Comparison) की जा सकती है जो निम्नलिखित है –
  1. सोनालिका जीटी 20 आरएक्स
  2. आयशर 188
महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra yuvraj 215 nxt) के समान (Similar) अन्य कम्पनी ट्रैक्टर  जो निम्नलिखित है –
  1. स्वराज  717
  2. महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4व्हील ड्राइव
महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra yuvraj 215 nxt) समीक्षा (Review) –

अन्य कम्पनी के Review की Picture भी मे अपनी पोस्ट मे संलग्न कर रहा हूँ जिससे ग्राहक इन्हे भी पढ़कर ट्रैक्टर के बारे मे Information ले सकते है और दूसरे लोगो की suggestion जान सकते है जो Mahindra 275 DI TU के बारे मे जो नीचे दिए गए है।

Mahindra Yuvraj 215 Nxt

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra yuvraj 215 nxt) निष्कर्ष (Conclusion) –

महिंद्रा युवराज  215 एनएक्सटी का Easy Operations और Fuel Efficiency और इसकी सस्ती Price जो की  किसानों के बजट में फिट बैठती है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी को Small Land holding farmer और Inter-Culture संचालन किसानो के लिए इसे आदर्श ट्रैक्टर बनाती है। 

अस्वीकरण(Disclaimer):-

यह उत्पाद जानकारी प्रकृति में सामान्य है और कंपनी या इसकी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।  इस Blog मे दी गयी जानकारी की अधिक स्पष्टा के लिए कृपया कंपनी या डीलर से संपर्क करें अथवा आप कम्पनी की महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी  Product Link  से भी चैक कर सकते है जो साथ मे दिया गया है। 

कृपया कोई भी त्रुटि होने पर tractrojankari28@gmail.com पर बताएं।

 

Tags:
  • Mahindra yuvraj 215 nxt
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt Comparison
  • Mahindra Yuvraj 215 nxt conclusion
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt Equipment/Implement/Applications
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt Feature
  • Mahindra yuvraj 215 nxt mini tractor
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt on road Price
  • mahindra yuvraj 215 nxt review
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt Similar tractor
  • mahindra yuvraj 215 nxt specifications
  • Mahindra Yuvraj 215 Nxt Tractor

Related Products